सोने, चांदी लोहे या फिर तांबे में से कौन से पाया में हुआ है आपके बच्चे का जन्म
पाया अर्थात पद का हमारे जीवन की सफलता और उन्नति से बहुत महत्वपूर्ण संबंध है। जब बच्चे का जन्म होता है। तो लोग अक्सर ये सवाल करतें हैं कि बच्चे का पाया कौन सा है। आपने कई बार सुना होगा कि बच्चे के पैर बड़े भाग्यशाली हैं। जब से आया है दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की हो रही है। कई बार यह बात उलट भी सुनी होगी। जाने कैसे पैर पड़े हैं घर में। जब से आया है तब से सब खराब है। घर के बुजुर्ग इस बात को लेकर बहुत उत्सुक होते हैं कि बच्चा कौन से पाए के साथ पैदा हुआ है। उसकी कुंडली में कौन सा पाया आया है। यानी उसका सोने का पाया है। चांदी का पाया है या फिर किसी और धातु का वहीं कई लोग पाया का मतलब नहीं समझते, जन्मकुंडली में पाया क्या होता है, किस पाये का क्या महत्व और क्या अर्थ है। जन्म कुंडली में पाया कैसे देखा जाता है। ये सभी जानकारी आपको तभी हो सकती है जब आपके पास बच्चे का सही जन्म समय और जन्म तिथि हो। जन्म कुंडली में चंद्रमा दूसरे, पांचवें या फिर नवें भाव में स्थित हो तो जातक का चांदी के पाये में जन्म माना जाता है। इस पाये में जन्म लेने वाले लोगों को काफी भाग्यशाली माना जाता है। पाया का सम्ब...